देश की खबरें | अभिनेता श्रेयस तलपड़े को अस्पताल से मिली छुट्टी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता श्रेयस तलपड़े को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 20 दिसंबर अभिनेता श्रेयस तलपड़े को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्रेयस को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है।
श्रेयस (47) ने बृहस्पतिवार 14 दिसंबर को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे। उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लेकर गए थे।
दीप्ति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि श्रेयस सुरक्षित घर वापस आ गए हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अविश्वसनीय समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपके शुभकामना संदेश मेरी ताकत का स्तंभ रहे हैं। हो सकता है कि मैंने व्यक्तिगत रूप से उत्तर न दिया हो, लेकिन आप लोगों के प्रत्येक संदेश की अत्यधिक सराहना की जाती है। अपने दिल की गहराई से आप लोगों को धन्यवाद देती हूं।’’
दीप्ति ने प्यार और चिंता जताने के लिए अपने दोस्तों, परिवार और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का भी आभार व्यक्त किया।
हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ‘‘इकबाल’’, ‘‘डोर’’, ‘‘ओम शांति ओम’’ और ‘‘गोलमाल’’ श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)