देश की खबरें | अदाकारा रूपाली गांगुली कोविड-19 से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘संजीवनी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो से चर्चित टीवी अदाकारा रूपाली गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं और पृथक-वास में हैं।

मुंबई, दो अप्रैल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘संजीवनी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो से चर्चित टीवी अदाकारा रूपाली गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं और पृथक-वास में हैं।

गांगुली (43) टीवी शो ‘अनुपमा’ की शूटिंग में हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बारे में बताया।

गांगुली ने बताया कि जांच में संक्रमण का पता चलने के बाद स्टार प्लस शो की यूनिट के सदस्यों की भी जांच की जाएगी।

अदाकारा ने लिखा है, ‘‘यह इस तरह का ‘पॉजिटिव’ है जो मैं नहीं होना चाहती थी...ध्यान रखिए और सुरक्षित रहिए। अपने परिवार और अनुपमा के परिवार से अपना प्यार बनाए रखिए। ’’

गांगुली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह किस तरह वायरस से संक्रमित हो गयीं जबकि समूची यूनिट जरूरी सावधानी बरत रही थी।

फरवरी में शो के प्रमुख अभिनेता पारस कलनावत भी संक्रमित हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now