देश की खबरें | अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता रणबीर कूपर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है और घर पर ही पृथक रह रहे हैं।
मुम्बई, नौ मार्च अभिनेता रणबीर कूपर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है और घर पर ही पृथक रह रहे हैं।
अभिनेता की मां एवं अदाकारा नीतू कपूर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर रणबीर की एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, ‘‘ रणबीर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.... उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहे हैं।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘ वह घर पर ही पृथक हैं और सभी एहतियाती उपाय कर रहे हैं।’’
रणबीर (38) पिछले महीने अदाकारा आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे थे।
नीतू कपूर (62) भी पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।
इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई में लगातार छठे दिन कोविड-19 के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,572 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)