एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अभिनेता प्रकाश राज ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता प्रकाश राज कुछ मंच द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी किए जाने से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।

देश की खबरें | अभिनेता प्रकाश राज ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

हैदराबाद, 30 जुलाई अभिनेता प्रकाश राज कुछ मंच द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी किए जाने से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।

तेलुगु, कन्नड़ और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों से पहचान बनाने वाली अभिनेता ईडी के यहां जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए।

इस मामले में प्रकाश राज के अलावा ईडी ने अभिनेताओं राणा डग्गुबाती एवं विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू को भी समन जारी किया है।

जांच एजेंसी ने पहले राणा डग्गुबाती (40) को यहां जोनल कार्यालय में 23 जुलाई को, राज (60) को 30 जुलाई, देवरकोंडा (36) को छह अगस्त और लक्ष्मी (47) को 13 अगस्त को पेश होने के लिए कहा था।

हालांकि, ईडी ने अभिनेता डग्गुबाती को उसके समक्ष पेश होने के लिए 11 अगस्त की नयी तारीख दी है क्योंकि वह 23 जुलाई को पेश नहीं हुए थे और उन्होंने समन स्थगित करने क अनुरोध किया था।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, इन कलाकारों ने कथित तौर पर ‘‘अवैध’’ निधि अर्जित करने में शामिल ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का ‘‘प्रचार’’ किया था।

पेशी के दौरान एजेंसी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अभिनेताओं के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इन अभिनेताओं और कई अन्य हस्तियों तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पांच राज्यों की पुलिस की प्राथमिकियों का संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि इन लोगों पर ‘जंगली रम्मी’, ‘जीतविन’, ‘लोटस365’ जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का ‘‘प्रचार’’ करने का संदेह है।

सूत्रों ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की ‘‘अवैध’’ धनराशि अर्जित करने का आरोप है।

उन्होंने बताया था कि इनमें से कुछ ‘‘जानी-मानी’’ हस्तियों ने पहले यह बयान दिया है कि उन्हें इन ऐप के वास्तविक संचालन की पूरी जानकारी नहीं थी और उन्होंने दावा किया कि वे सट्टेबाजी जैसी किसी भी गलत या अवैध गतिविधि के लिए इन मंच से नहीं जुड़े थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).