एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी ने कहा कि उन्हें और उनके दो बच्चों को घर से धक्का देकर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अलग रह रही पत्नी ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उन्हें और उनके दो नाबालिग बच्चों को उपनगरीय मुंबई में उनकी सास के आवास से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया गया और आर्थिक सहायता के लिए उनके पास कोई नहीं है।

देश की खबरें | अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी ने कहा कि उन्हें और उनके दो बच्चों को घर से धक्का देकर निकाला गया

मुंबई, तीन मार्च बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अलग रह रही पत्नी ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उन्हें और उनके दो नाबालिग बच्चों को उपनगरीय मुंबई में उनकी सास के आवास से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया गया और आर्थिक सहायता के लिए उनके पास कोई नहीं है।

अभिनेता की पत्नी की ओर से पेश अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी ने न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति पी डी नाइक की पीठ को बताया कि अलग रह रहे दंपति के बीच स्थिति काफी खराब थीं।

पीठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें अभिनेता ने अनुरोध किया है कि उसकी अलग रह रही पत्नी को बच्चों को अदालत के समक्ष पेश किया जाए।

अभिनेता (48) ने दावा किया था कि उसकी पत्नी बच्चों को बिना बताए दुबई से भारत ले आई थी और स्थान बदलने से उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही थी, क्योंकि वे स्कूल नहीं जा रहे थे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी बच्चों के साथ मुंबई में अपनी सास के घर रह रही थीं।

शुक्रवार को अधिवक्ता सिद्दीकी ने अदालत को बताया कि अभिनेता की पत्नी और उनके दो बच्चों (12 साल की बेटी और सात साल के बेटा) को घर से सिर्फ 81 रुपये के साथ बाहर निकाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि तीनों अब एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां लड़का अभी बहुत छोटा है, वहीं लड़की ने अपने पिता से मिलने से साफ इनकार कर दिया।

अदालत ने अधिवक्ता सिद्दीकी को इन सभी विवरणों को एक हलफनामे में देने का निर्देश दिया और कहा कि मामले की आगे की सुनवाई एक सप्ताह के बाद की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).