विदेश की खबरें | अभिनेता जूलियन मैकमोहन का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘‘फैंटास्टिक फोर’’ फिल्म में प्रसिद्ध मार्वल सुपरविलेन डॉ. डूम का किरदार निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता जूलियन मैकमोहन का कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।
लॉस एंजिलिस, पांच जुलाई ‘‘फैंटास्टिक फोर’’ फिल्म में प्रसिद्ध मार्वल सुपरविलेन डॉ. डूम का किरदार निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता जूलियन मैकमोहन का कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।
उनकी पत्नी केली मैकमोहन ने अमेरिकी मनोरंजन पोर्टल ‘डेडलाइन’ को दिए एक बयान में बताया कि जूलियन का निधन बुधवार को फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर में हुआ।
केली ने बयान में कहा, “......मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि मेरे प्रिय पति जूलियन मैकमोहन का इस सप्ताह निधन हो गया। उन्होंने कैंसर से उबरने का पूरा प्रयास किया।”
उन्होंने कहा, “जूलियन को जीवन से प्रेम था। वह अपने परिवार, दोस्तों, अपने काम और प्रशंसकों से बेहद प्यार करते थे। उनकी सबसे बड़ी इच्छा थी कि वह अधिक से अधिक लोगों के जीवन में खुशियां ला सकें। हम इस कठिन घड़ी में आप सभी के सहयोग का आह्वान करते हैं ताकि हमारा परिवार निजी तौर पर शोक मना सके।”
सिडनी में जन्मे मैकमोहन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री बिली मैकमोहन के पुत्र थे। बिली मैकमोहन ने 1971 से 1972 तक प्रधानमंत्री का पद संभाला।
जूलियन ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी और फिर 1989 में ऑस्ट्रेलियाई टीवी सीरियल ‘द पावर, द पैशन’ से अभिनय में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 1990 से 1991 तक लोकप्रिय धारावाहिक ‘होम एंड अवे’ में भी अभिनय किया।
उन्होंने 1992 में फिल्म ‘वेट एंड वाइल्ड समर‘’ से फीचर फिल्म में कदम रखा और बाद में हॉलीवुड चले गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

