देश की खबरें | मुंबई में अभिनेता आयुष शर्मा की कार दुर्घटना का शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म स्टार सलमान खान के जीजा और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की कार मुंबई के खार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।

मुंबई, 18 दिसंबर फिल्म स्टार सलमान खान के जीजा और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की कार मुंबई के खार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि नशे की हालत में कार चला रहे एक व्यक्ति ने शर्मा की कार में टक्कर मारी। शनिवार को हुई इस दुर्घटना के वक्त शर्मा कार में नहीं थे। उस वक्त केवल उनका 31 वर्षीय चालक कार में सवार था और वह हादसे में घायल हो गया है तथा कार क्षतिग्रस्त हो गयी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा का कार चालक खार जिमखाना के समीप रोड नंबर 16 से बांद्रा की ओर जा रहा था तभी ‘प्रवेश निषिद्ध’ क्षेत्र से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य कार ने अभिनेता की कार को सामने से टक्कर मारी।

उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक परविंदरजीत सिंह (35) कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि शर्मा के चालक अरमान मेहंदी हसन खान को सिर और दाएं पैर में चोटें आयी हैं।

पुलिस ने बताया कि हसन खान की शिकायत पर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और धारा 337 (दूसरे लोगों की निजी सुरक्षा या जान खतरे में डालना) तथा मोटर वाहन कानून के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

आयुष शर्मा को 2018 में आयी फिल्म ‘लवयात्री’ के लिए पहचाना जाता है। उन्हें आखिरी बार 2021 में आयी फिल्म ‘‘अंतिम’’ में सलमान खान के साथ देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\