देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1883 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर द्वारा शराब के नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1883 वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार रात को कार्रवाई की।

नोएडा, 16 जून उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर द्वारा शराब के नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1883 वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार रात को कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमिश्नरेट में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर पुलिस क्षेत्र में लगातार प्रयत्नशील है। पुलिस जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने के संबंध में भी अपील कर रही है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार रात को सभी जोन के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी), सहायक उपपुलिस आयुक्त (एडीसीपी) के नेतृत्व में सभी एसीपी व थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।

कुमार ने बताया कि इस दौरान मेट्रो स्टेशन, मॉल, बाजार भीड़भाड़ वाले स्थानों और मुख्य चौराहों पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन, मॉल, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए और तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की गई। इस अभियान के तहत वाहन चालकों की ‘ब्रेथ एनालाइजर‘ के माध्यम से जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि नियमों का पालन ना करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा तीनों जोन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1883 वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किये गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\