देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर सरकार ने भूविज्ञान और खनन विभाग के संयुक्त निदेशक एच. एल. लांगेह को शनिवार को प्रशासनिक विभाग से जोड़ दिया है, जिससे तत्काल प्रभाव से उनकी सभी शक्तियां समाप्त हो गई हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, एक मार्च जम्मू-कश्मीर सरकार ने भूविज्ञान और खनन विभाग के संयुक्त निदेशक एच. एल. लांगेह को शनिवार को प्रशासनिक विभाग से जोड़ दिया है, जिससे तत्काल प्रभाव से उनकी सभी शक्तियां समाप्त हो गई हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी के कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के मद्देनजर अधिकारी को प्रशासनिक विभाग से जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अनधिकृत खनन गतिविधियों पर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर यह कदम उठाया है क्योंकि इन गतिविधियों से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है और राज्य के खजाने को राजस्व की हानि हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के भूविज्ञान और खनन निदेशक को अवैध खनन और निपटान परमिट जारी करने से संबंधित शिकायतों पर एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, जिससे अधिकारी इन मामलों की जांच शुरू कर सकें और आवश्यक सुधारात्मक उपाय किये जा सकें।

प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों को खनिज संसाधनों के किसी भी अवैध निष्कर्षण को रोकने के लिए खनन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है कि सरकार किसी भी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी, जो लापरवाही या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\