एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रमुख का इस्तीफा स्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जोंग से पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है कि महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को पिछले सप्ताह हिरासत में लेने के सुरक्षा अधिकारियों के प्रयासों को उनके सुरक्षा बलों क्यों रोका।

विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रमुख का इस्तीफा स्वीकार किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जोंग से पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है कि महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को पिछले सप्ताह हिरासत में लेने के सुरक्षा अधिकारियों के प्रयासों को उनके सुरक्षा बलों क्यों रोका।

कार्यवाहक राष्ट्रपति एवं उप प्रधानमंत्री चोई सांग-मोक ने भी यून को हिरासत में लेने के प्रयासों को लेकर कानून प्रवर्तन अधिकारियों और राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के बीच झड़पों पर खेद जताया और इस संबंध में स्वतंत्र जांच शुरू करने के लिए सांसदों से एक समझौते पर पहुंचने का आह्वान किया।

इस तरह के मामलों में उच्च पदस्थ अधिकारियों की जांच करने वाला भ्रष्टाचार जांच कार्यालय और पुलिस यून को हिरासत में लेने के दूसरे प्रयास की योजना बना रहे हैं।

भ्रष्टाचार जांच कार्यालय और पुलिस संयुक्त रूप से इस बात की जांच कर रहे हैं कि तीन दिसंबर को यून की संक्षिप्त ‘मार्शल लॉ’ की घोषणा विद्रोह के प्रयास के बराबर थी या नहीं।

राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा ने यून को उनके आधिकारिक आवास पर हिरासत में लेने के पहले प्रयास को रोक दिया था। यून ने हफ्तों से राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को नहीं छोड़ा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).