विदेश की खबरें | मौखिक आदेश को परिपत्र मानते हुए काम करें : श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अधिकारियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों को उनके मौखिक आदेशों को परिपत्र की तरह मानकर काम करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर दंड के लिए आगाह किया गया है।

कोलंबो, 26 सितंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों को उनके मौखिक आदेशों को परिपत्र की तरह मानकर काम करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर दंड के लिए आगाह किया गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राजपक्षे युवा प्रांत के हलदुम्मुला में वेलनविटा गांव में शुक्रवार को ‘ग्रामीणों के साथ चर्चा’ मंच को संबोधित कर रहे थे ।

यह भी पढ़े | जापान अगले साल ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध: योशीहिदे सुगा.

बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘सभी मौखिक आदेशों को परिपत्र मानकर काम करें, जो इसे नजरअंदाज करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

राजपक्षे ने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि सरकारी अधिकारी लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे और समाधान निकालेंगे । मैं सही काम करने वाले और जनता की भलाई में फैसला करने वाले अधिकारियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।’’

यह भी पढ़े | जांच में कोरोना नेगेटिव निकले पाकिस्तानी नागरिक सऊदी की यात्रा कर सकते हैं: पाकिस्तान विदेश कार्यालय.

उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने में लंबा समय लग जाता है । राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगर एक संस्थान को लिखित सवाल के जवाब में दूसरे संस्थान से 14 दिनों में जवाब नहीं मिलता है तो इसे मंजूर समझना चाहिए।’’

राजपक्षे पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद से लगातार सरकारी कार्यालयों का औचक दौरा कर रहे हैं । उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी