जरुरी जानकारी | एक्मे सोलर ने आंध्र प्रदेश में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटे की बीईएसएस परियोजनाएं हासिल कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक्मे सोलर होल्डिंग्स को आंध्र प्रदेश में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटे की संचयी क्षमता वाली एकल बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजनाएं मिली हैं।

नयी दिल्ली, 26 जून एक्मे सोलर होल्डिंग्स को आंध्र प्रदेश में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटे की संचयी क्षमता वाली एकल बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजनाएं मिली हैं।

कंपनी बयान के अनुसार, एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड आंध्र प्रदेश में कुप्पम और घनी में दो परियोजनाओं में 275 मेगावाट/550 मेगावाट घंटा की संचयी क्षमता वाली बीईएसएस परियोजनाओं के लिए एनएचपीसी की निविदा में विजेता बोलीदाता के रूप में उभरी है।

बयान में कहा गया कि कुप्पम परियोजना के लिए उसने 50 मेगावाट/100 मेगावाट घंटा की क्षमता के साथ 2,10,000 रुपये प्रति मेगावाट प्रति माह की दर पर और घनी परियोजना के लिए 225 मेगावाट/450 मेगावाट घंटा की क्षमता के साथ 2,22,000 रुपये प्रति मेगावाट प्रति माह की दर पर बोली हासिल की।

परियोजना के तहत एक्मे सोलर को 27 लाख रुपये प्रति मेगावाट या कुल परियोजना लागत का 30 प्रतिशत (जो भी कम हो) की दर से व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण प्राप्त होगा।

यह नीलामी आंध्र प्रदेश में ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए एनएचपीसी द्वारा फरवरी 2025 में जारी निविदा का हिस्सा थी।

एक्मे सोलर होल्डिंग्स एक अग्रणी एकीकृत अक्षय ऊर्जा कंपनी है। इसके पास सौर, पवन, भंडारण, एफडीआरई और हाइब्रिड समाधानों सहित 6,970 मेगावाट और 550 मेगावाट घंटे का विविध खंड है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू