देश की खबरें | शांति सुनिश्चित करने में '100 फीसदी सफलता' हासिल की, पाक प्रायोजित ऑनलाइन आतंकवाद एक चुनौती: एडीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2022 में घाटी में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में ‘‘100 प्रतिशत सफलता’’ हासिल की, लेकिन पाकिस्तान प्रायोजित ऑनलाइन आतंकवाद अब एक चुनौती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 31 दिसंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2022 में घाटी में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में ‘‘100 प्रतिशत सफलता’’ हासिल की, लेकिन पाकिस्तान प्रायोजित ऑनलाइन आतंकवाद अब एक चुनौती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कई सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि 24 से अधिक लड़कों को मुख्यधारा में वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई हड़ताल, सड़क पर हिंसा, इंटरनेट बंद, पथराव की घटनाएं नहीं हुईं और इससे समाज के सभी वर्गों को लाभ हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘(कानून और व्यवस्था) के मोर्चे पर हमने शांति और स्थिरता के मामले में 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है। वर्ष 2016 में कानून और व्यवस्था की समस्या के 2897 मामले सामने आये थे और 2022 में 26 मामूली मामले सामने आये। पिछले तीन से अधिक वर्षों में इन घटनाओं से निपटने के दौरान किसी भी नागरिक की जान नहीं गई।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस साल आतंकवाद विरोधी अभियानों के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस साल आतंकवाद से जुड़े 49 मामलों में संपत्तियां कुर्क की गईं।

उन्होंने कहा कि 24 से अधिक लड़कों को उनके माता-पिता के सहयोग से मुख्य धारा में वापस लाया गया है और वे अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं।

एडीजीपी ने कहा कि पुलिस मादक पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल 946 मामले दर्ज किए गए और 1560 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 11.8 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 46 किलोग्राम हेरोइन और 200 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

कुमार ने कहा कि साइबर पुलिस थाने, कश्मीर को 2022 में वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध, मोबाइल गुम होने और ऑनलाइन अपराधों के बारे में सैकड़ों शिकायतें मिलीं।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कुल 55 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 16 के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now