एजेंसी न्यूज

मेडिकल करा लौट रही दुष्कर्म पीड़िता और उसके भाई का आरोपी पक्ष ने किया अपहरण

नौहझील थाना प्रभारी विनोद कुमार ने आज बताया कि दो दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद गांव में किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि रविवार को लड़की अपने परिजनों और पुलिस के साथ मेडिकल कराने मथुरा गई थी।

मेडिकल करा लौट रही दुष्कर्म पीड़िता और उसके भाई का आरोपी पक्ष ने किया अपहरण
जमात

मथुरा, पांच मई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पीड़िता और उसके भाई का आरोपी पक्ष के लोगों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ मेडिकल कराकर लौट रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नौहझील थाना प्रभारी विनोद कुमार ने आज बताया कि दो दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद गांव में किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि रविवार को लड़की अपने परिजनों और पुलिस के साथ मेडिकल कराने मथुरा गई थी।

कुमार ने बताया की शिकायत के मुताबिक, “मेडिकल कराकर लड़की अपने पिता और भाई के साथ थाने लौट रही थी। रास्ते में मौसम खराब होने पर उन्हें एक-दो जगह रुकना पड़ा। जब वे गांव पहुंचने ही वाले थे तभी रास्ते में उन्हें कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। आरोपियों के डर से इन लोगों ने अपनी बाइक वापस मोड़ने की कोशिश की तभी दर्जन भर लोगों ने तमंचा दिखा उन्हें पकड़ लिया। आरोपी लड़की और उसके भाई को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए।”

मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर समेत तमाम पुलिस अधिकारी रात में ही गांव पहुंच गए। एसएसपी ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। रात भर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही।

कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह लड़की और उसके भाई के गांव के बाहर होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें बरामद कर घरवालों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).