देश की खबरें | मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी केरल से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को केरल से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 नवंबर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को केरल से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक ईमेल भेजकर हवाई अड्डे के टर्मिनल-दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे का संचालन करने वाले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) को बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एटीएस ने मामले की जांच शुरू की।

ईमेल में लिखा गया, ‘‘यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है। अगर निर्दिष्ट पते पर बिटकॉइन में 10 लाख अमेरिकी डॉलर हस्तांतरित नहीं किये गये तो हम 48 घंटों में टर्मिनल-दो को बम से उड़ा देंगे। अगले 24 घंटे में एक और चेतावनी संदेश भेजा जाएगा।’’

अधिकारी ने कहा कि सहार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने का भय दिखाना) और धारा 505 (1) (बी) (सार्वजनिक रूप से भयभीत करने या सार्वजनिक शांति भंग करने की चेतावनी देने के इरादे से दिया गया बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि एटीएस के साइबर प्रकोष्ठ ने उस ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस’ (आईपी पते) का पता लगाया, जिससे केरल से ईमेल भेजा गया था। इसके बाद एक टीम दक्षिणी राज्य के लिए रवाना हुई और आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है और सहार पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज