देश की खबरें | सिक्किम में मानसिक रूप से निशक्त महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गंगटोक, 26 जुलाई सिक्किम के गंगटोक जिले में मानसिक रूप से निशक्त एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित महिला की बहन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद गंगटोक सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला का परिचित है।

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता को तीन माह तक मासिक धर्म नहीं होने पर शिकायतकर्ता उसकी बहन ने उसकी जांच कराई जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अपने वाहन में ले गया था और यात्रा के दौरान उसके साथ जबरदस्ती की थी।

सिक्किम राज्य महिला आयोग ने पीड़िता के परिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बुधवार को गिरफ्तारी की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)