एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश की खबरें | बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रतापगढ़ (उप्र), चार अक्टूबर प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि 22 सितंबर की शाम को कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्ष की एक बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला अमन वर्मा (22) उसे उठाकर शौचालय में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े | Delhi School News: कोरोना संकट के बीच शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया बोले- राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल.

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने बच्ची को कथित रूप से धमकाया कि अगर उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसकी गर्दन काट देगा, जिसके कारण बच्ची बुरी तरह सहम गयी थी।

तबियत बिगड़ने पर परिजन उसका उपचार आस-पास के चिकित्सकों से कराते रहे, लेकिन गत 30 सितंबर को हालत गंभीर होने पर बच्ची को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसने अपने परिजन को घटना के बारे में बताया।

यह भी पढ़े | Delhi Air Quality Index: दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार तक खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका, एयर क्वालिटी आज ‘मध्यम श्रेणी’ में दर्ज.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने एक अक्टूबर को तहरीर मिलने पर अमन के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).