देश की खबरें | नोएडा में चार साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के एक जाने माने निजी स्कूल में चार साल की लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी स्कूल का ही एक कर्मचारी है।

नोएडा (उप्र), 17 अक्टूबर नोएडा के एक जाने माने निजी स्कूल में चार साल की लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी स्कूल का ही एक कर्मचारी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 27 स्थित स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी मां को बताया था कि जो भैया प्लेट देते हैं, उन्होंने उसके साथ गंदी हरकत की है।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची के साथ स्कूल में निठारी गांव के निवासी नित्यानंद ने अश्लील हरकत की। उसके बाद बच्ची डर गई और स्कूल व घर में किसी को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी।

उन्होंने बताया कि जब उसके माता पिता ने इस बारे में उससे पूछा तो उसने उन्हें सारी बात बताई।

मिश्र ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने 10 अक्टूबर को सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी नित्यानंद स्कूल में सफाईकर्मी का काम करता है और कुछ ही दिन पहले उसे किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से अनुबंध पर रखा गया था।

सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में सेक्टर 27 स्थित एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ का यह मामला तब सामने आया जब बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को छिपाने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस ने स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की, लेकिन वारदात से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि वह जांच में सहयोग करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\