एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री मालिक की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक फैक्ट्री कर्मचारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फैक्ट्री मालिक की 15 वर्षीय बेटी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करता था।

देश की खबरें | गाजियाबाद में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

गाजियाबाद, नौ मई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री मालिक की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक फैक्ट्री कर्मचारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फैक्ट्री मालिक की 15 वर्षीय बेटी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करता था।

मोदी नगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि "आरोपी कर्मचारी की पहचान मोहम्मद अहमद (54) के रूप में हुई है। उसने तीन मई को नाबालिग का अपहरण कर लिया और उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ बलात्कार किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।"

आरोपी ने चार मई को लड़की को धमकी देने के बाद उसे घर वापस जाने दिया। उसी दिन लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसीपी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें बनाई गयी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए, हमने मोहम्मद अहमद और उसकी 23 वर्षीय पत्नी सकीना का लोकेशन पता किया और बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। सकीना पर अपहरण में पति की सहायता करने का आरोप है।"

अहमद भोजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक धागा रंगाई कारखाने के परिसर में अपनी पत्नी के साथ एक क्वार्टर में रह रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पीड़ित के पिता के साथ एक लेनदेन के विवाद से उपजी थी। एसीपी ने बताया कि शुक्रवार को, दोनों आरोपियों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).