देश की खबरें | हाथरस ‘सामूहिक बलात्कार’ मामले के आरोपियों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा, बेगुनाही का किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस के कथित सामूहिक बलात्कार मामले के चार आरोपियों ने यहां के पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है और दावा किया है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें मामले में झूठे ही फंसाया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हाथरस (उप्र), आठ अक्टूबर हाथरस के कथित सामूहिक बलात्कार मामले के चार आरोपियों ने यहां के पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है और दावा किया है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें मामले में झूठे ही फंसाया गया है।

अलीगढ़ जिला जेल से लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चारों आरोपी अलीगढ़ जिला जेल में ही बंद हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.

पत्र में मुख्य आरोपी संदीप ने यह भी दावा किया है कि उसकी कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता से दोस्ती थी जिसके कारण उसकी मां और भाई ने उसे मारा-पीटा था जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी और उसी के चलते उसकी बाद में मौत हो गयी थी।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 696 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,793 हुई, अब तक 1291 मरीजों की मौत: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘चारों आरोपियों ने अलीगढ़ जिला जेल अधीक्षक को एक पत्र दिया था और उन्होंने वह पत्र मुझे भेजा है। पत्र मुझे प्राप्त हो गया है, इस पर जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी वह की जायेगी।’’

सात अक्टूबर की तिथि वाले पत्र पर मामले के चारों आरोपियों संदीप, लवकुश, रवि और रामू उर्फ रामकुमार के अंगूठे के निशान के साथ-साथ नाम लिखे हुये हैं।

पत्र हाथरस के पुलिस अधीक्षक को लिखा गया है और यह पत्र मुख्य आरोपी संदीप की ओर से लिखा गया है।

आरोपियों ने बेगुनाह होने का दावा करते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने और उन्हें न्याय सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।

उन्नीस वर्षीय कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\