UP Gang Rape: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप
बुलंदशहर जिले के पहासू थाना इलाके में 10वीं की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला सामने आया है.
बुलंदशहर (उप्र), 25 नवंबर : बुलंदशहर जिले के पहासू थाना इलाके में 10वीं की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
पीड़ित छात्रा के भाई के अनुसार, उसकी बहन को स्कूल जाते वक्त बुधवार को रास्ते में दो लड़कों ने अगवा कर लिया था.आरोपियों ने छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम पर साझा किए. शिकारपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने लिखित तहरीर दी. यह भी पढ़ें : Rajasthan: भीलवाड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रकाश में आया है कि लड़का-लड़की एक दूसरे से परिचित हैं. सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

