देश की खबरें | जौहरी से छह करोड़ रुपये का सोना ठगने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के एक जौहरी से कथित तौर पर छह करोड़ रुपये का 10 किलोग्राम सोना ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई पंजाब के एक जौहरी से कथित तौर पर छह करोड़ रुपये का 10 किलोग्राम सोना ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पजांब में लुधियाना निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने कथित तौर पर खुद को ‘जीएसटी’ निरीक्षक बताकर दिल्ली से लुधियाना ले जाए जा रहे सोने की एक खेप ले ली थी।

इसके बाद रविंदर कुमार की शिकायत पर शनिवार को दिल्ली के रानी बाग थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह आभूषण बनाने के लिए दिल्ली से सोना खरीदता है और लुधियाना के स्थानीय बाजारों में बेचता है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने अपने चालक बलराज और कर्मचारी राजन बावा को 10 जुलाई को जीएसटी बिलों के साथ करोल बाग से सोने की एक खेप लाने के लिए भेजा था। दोनों ने रात करीब नौ बजे खेप ली और कार से लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

अधिकारी ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे हरियाणा मैत्री भवन के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी को एक अन्य गाड़ी ने रोक लिया। उसमें से दो अज्ञात लोग उतरे और उन्होंने खुद को ‘केंद्रीय जीएसटी विभाग’ का निरीक्षक सतबीर सिंह और रवि कुमार बताया।

खुद को ‘निरीक्षक’ बताने वाले ने कहा कि उन्हें कार में अनधिकृत सोने के बारे में जानकारी मिली है। इसके बाद दोनों से सोने का बिल दिखाने के लिए कहा।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि जब बावा ने रविंद्र कुमार को फोन किया तो उन्होंने एक ‘निरीक्षक’ को बताया कि बिल उनके पास हैं।

सिंह ने बताया कि दोनों ‘निरीक्षकों’ ने सोना जब्त कर लिया और चालक बलराज को उनके कार्यालय में मिलने के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अगले दिन ही दिल्ली आए और तुरंत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि सोना जब्त करने वाले दोनों ‘निरीक्षक’ नकली थे।

उन्होंने बताया कि उनके कर्मचारी बावा ने भी 11 जुलाई के बाद से संपर्क खत्म कर दिया।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और पाया कि वारदात को अंजाम देने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया, वह पंजाब की ओर जा रही थी। इसके अलावा बावा किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में था जो घटना के समय सोनीपत के मुरथल में एक ढाबे पर इंतजार कर रहा था।

सिंह ने बताया कि इसके बाद ढाबे पर बैठा व्यक्ति अंबाला के शाहबाद की ओर चला गया, रास्ते में वह वाहन से उतर गया। तकनीकी निगरानी के आधार पर उसकी पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई, जिसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि सुशील कुमार ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह नियमित रूप से जीएसटी कार्यालय जाता था और उसे विभाग के कामकाज की कुछ जानकारी थी। अधिकारी के अनुसार वह बावा को दो साल से जानता था और दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया कि बावा को पता था कि शिकायतकर्ता को सोने की आपूर्ति कहां से होगी और उसने सुशील कुमार को इसकी जानकारी पहले ही दे दी।

पुलिस के अनुसार सुशील कुमार धोखाधड़ी सहित 18 आपराधिक मामलों में आरोपी है।

पुलिस ने उसके घर से करीब 4.8 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बावा और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\