देश की खबरें | बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी ने पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, जवाबी गोलीबारी में हुआ घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किये गए व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 23 सितंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किये गए व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची, तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) पर गोली चला दी।
अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में शिंदे घायल हो गया।
स्कूल के शौचालय में 12 अगस्त को दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन शोषण किया गया था।
आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

