एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी पर पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर कथित गोलीबारी के लिए बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने साथ ही, आरोपी की आकस्मिक मौत का मामला भी दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी पर पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

ठाणे, 24 सितंबर महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर कथित गोलीबारी के लिए बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने साथ ही, आरोपी की आकस्मिक मौत का मामला भी दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने पहले बताया था कि सोमवार शाम को जिस वक्त गोलीबारी की घटना हुई, उस वक्त शिंदे को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में नवी मुंबई की तलोजा जेल से ठाणे जिले के बदलापुर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शिंदे की मौत हो गई थी।

शिंदे (24) पर बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

बदलापुर के एक स्कूल में संविदा सफाईकर्मी शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पांच दिन पहले उसने स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था।

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि शिंदे को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच के तहत सोमवार शाम को पुलिस वाहन में ले जाया जा रहा था। अधिकारी के अनुसार, आरोपी को ठाणे में मुंब्रा बाईपास के पास उस वक्त ढेर कर दिया गया, जब उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि एपीआई नीलेश मोरे को गोली मारकर घायल करने के बाद उसके साथ जा रही पुलिस टीम के एक अन्य अधिकारी ने उस पर जवाबी गोली चलाई। अधिकारी के अनुसार, घायल अवस्था में आरोपी को कलवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद, शिंदे के खिलाफ हत्या के प्रयास के साथ-साथ उसकी आकस्मिक मृत्यु का मामला मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिंदे ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि चूंकि शिंदे की पुलिस कार्रवाई में मौत हो गई, इसलिए आकस्मिक मृत्यु का एक और मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की जांच ठाणे पुलिस कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में तलोजा जेल में बंद शिंदे को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर दर्ज एक अन्य यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था।

मामले की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई थी। विशेष टीम के अधिकारियों ने अदालत से ‘ट्रांसफर वारंट’ मांगा था। इसके आधार पर उसे नये मामले में बदलापुर ले लाया जा रहा था।

शिंदे की मौत के बाद बदलापुर में कुछ स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटीं और पटाखे फोड़े। उन्होंने ‘बलात्कारियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जैसे संदेशों वाले बैनर भी दिखाए।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना किया तथा जांच के लिए सबूत जुटाए।

उन्होंने बताया कि टीम ने घटनास्थल से इस्तेमाल किए गए छर्रे और खून के नमूने भी एकत्र किए।

अधिकारियों ने दिन में पहले बताया था कि महाराष्ट्र का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) शिंदे की मौत की जांच करेगा। शिंदे के शव को ठाणे के कलवा सरकारी अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के सरकारी जे.जे. अस्पताल ले जाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि शव को मुंब्रा पुलिस द्वारा सुबह 11.10 बजे जे.जे. अस्पताल लाया गया और ठाणे के प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मृत्यु के कारणों की न्यायिक जांच की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).