देश की खबरें | भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के मुताबिक 559.19 वर्ग किमी बढ़ा यूपी का वनाच्छादन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उप्र के वनावरण व वनाच्छादन में करीब 559.19 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
लखनऊ, 19 मार्च उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उप्र के वनावरण व वनाच्छादन में करीब 559.19 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
भारत वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2023 के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 के तहत उप्र में 36.80 करोड़ पौधा रोपण हुआ।
इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कई बड़े-बड़े कार्य भी किए।
बयान में कहा गया है कि वन विभाग में पारदर्शिता के आधार पर युवाओं को नियुक्ति दी गई।
इसमें कहा गया है कि उप्र सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया गया है। इसके अनुसार पिछले साल 36.80 करोड़ पौधे का रोपण कर उत्तर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
भारत वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2023 के मुताबिक उत्तर प्रदेश का वनाच्छादन 559.19 वर्ग किमी बढ़ा है। छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी राज्य उत्तर प्रदेश से पीछे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)