विदेश की खबरें | ईरान की खबर के अनुसार कतर में परमाणु वार्ता बिना समझौते के समाप्त होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान की एक अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी कि वार्ता से समझौते को लेकर कूटनीतिक गतिरोध नहीं टूटने वाला।

ईरान की एक अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी कि वार्ता से समझौते को लेकर कूटनीतिक गतिरोध नहीं टूटने वाला।

अमेरिका के विदेश विभाग और कतर में वार्ता की मध्यस्थता कर रहे यूरोपीय संघ ने दोहा में बातचीत समाप्त होने की बात तत्काल स्वीकार नहीं की है।

हालांकि ईरान के कट्टरपंथी रिवॉल्यूशनरी गार्ड की करीबी माने जाने वाली तसनीम समाचार एजेंसी ने बातचीत समाप्त होने की बात कही और कहा कि इससे वार्ता में गतिरोध तोड़ने की दिशा में कोई असर नहीं पड़ा है।

तसनीम ने अज्ञात ‘विश्वस्त सूत्रों’ के हवाले से दावा किया कि अमेरिका के रुख में ‘ईरान को समझौते से आर्थिक रूप से लाभ मिलने की गारंटी शामिल नहीं है’।

तसनीम की खबर में दावा किया गया, ‘‘वाशिंगटन हमारे देश के लिए आर्थिक उपलब्धि के बिना ईरान को प्रतिबंधित करने के लिए (समझौते को) बहाल करना चाहता है।’’

अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रॉब मैली ने वार्ता के दौरान ईयू अधिकारी एनरिक मोरा के माध्यम से ईरान के प्रतिनिधियों से बात की। मोरा ने संदेशों को ईरान के शीर्ष परमाणु वार्ताकार अली बघेरी कानी तक पहुंचाया।

तसनीम की खबर के बाद विदेश मंत्री के प्रवक्ता नासिर कनानी ने बयान जारी कर दो दिन की वार्ता ‘अभी समाप्त नहीं’ बताया। बघेरी कानी और मोरा ने बुधवार रात मिलने की योजना बनाई है।

कनानी ने कहा, ‘‘दो दिवसीय दोहा वार्ता पेशेवर और गंभीर माहौल में हो रही है।’’

विदेश विभाग ने कहा कि वार्ता ‘जारी’ है लेकिन उन्होंने ज्यादा ब्योरा नहीं दिया।

ईरान और वैश्विक महाशक्तियों ने 2015 में परमाणु करार पर सहमति जताई थी। इसमें तेहरान ने आर्थिक पाबंदियां हटाने के ऐवज में तेजी से अपने यूरेनियनम संवर्धन की सीमा तय की।

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में एकपक्षीय तरीके से अमेरिका को समझौते से हटा लिया जिसके बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव पैदा हो गया और हमलों का सिलसिला शुरू हो गया।

वियना में समझौता बहाल होने के बारे में वार्ता मार्च से रुकी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now