देश की खबरें | एनटीपीसी के संयंत्र में हादसा, जूनियर टेक्नीशियन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के एक संयंत्र में हुए हादसे में जूनियर टेक्नीशियन की मौत हो गई है। संयंत्र के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर, दो नवंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के एक संयंत्र में हुए हादसे में जूनियर टेक्नीशियन की मौत हो गई है। संयंत्र के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत गांव स्थित एनटीपीसी के ​विद्युत संयंत्र में बुधवार को स्टोरेज टैंक फटने से जूनियर टेक्नीशियन नरेन्द्र कुमार मिश्रा (42) की मौत हो गई।

एनटीपीसी सीपत के अधिकारी विवेक चंद्रा ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे संयंत्र के भीतर एक डेमो मशीन की जांच के दौरान हवा के दबाव से स्टोरेज टैंक फट गया। इस घटना में मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

चंद्रा ने बताया कि दोपहर में भोजन अवकाश का समय होने के कारण संयंत्र के भीतर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि मिश्रा सीपत संयंत्र के करीब देवरी गांव का निवासी था।

चंद्रा के मुताबिक हादसे के बाद मिश्रा के शव को एनटीपीसी परिसर में स्थित अस्पताल लाया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख ने हादसे की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

वहीं सीपत थाना के प्रभारी हरीश तांडेकर ने बताया कि एनटीपीसी में हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इधर घटना के बाद बड़ी संख्या में संयंत्र के कर्मचारी और सीपत क्षेत्र के लोग वहां पहुंच गए।

तांडेकर ने बताया कि कर्मचारियों और ग्रामीणों ने संयंत्र प्रबंधन पर सुरक्षा उपायों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और धरने पर बैठ गए है। उन्होंने मिश्रा के परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी नेताओं और एनटीपीसी प्रबंधन के बीच इस संबंध में बातचीत जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\