देश की खबरें | दूसरे क्षेत्रों के लोगों को स्वीकारना और सम्मान करना राष्ट्रीय अखंडता का सूत्र है : रिजिजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने पूर्वोत्तर के लोगों के सशक्तीकरण के लिए एकीकरण की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि दूसरे क्षेत्र के लोगों को स्वीकारना और उनका सम्मान करना राष्ट्रीय अखंडता का सूत्र है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 जुलाई केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने पूर्वोत्तर के लोगों के सशक्तीकरण के लिए एकीकरण की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि दूसरे क्षेत्र के लोगों को स्वीकारना और उनका सम्मान करना राष्ट्रीय अखंडता का सूत्र है।

‘बड़े शहरों में पूर्वोत्तर की महिलाओं को पेश आ रही चुनौतियां’ विषय पर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित डिजिटल कार्यक्रम में रिजिजू ने यह भी कहा कि गैर सरकारी संगठनों को भी इस क्षेत्र के लोगों का सशक्तीकरण करने के उपायों पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़े | कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दी: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के लोगों को यह समझना होगा कि जब तक हम खुद पहल नहीं करेंगे और दूसरे क्षेत्रों के लोगों का स्वागत नहीं करेंगे, तब तक सरकार की मदद और प्रधानमंत्री की ओर से पूरा ध्यान देने के बावजूद हम जमीन पर कोई असाधारण परिवर्तन नहीं कर सकेंगे।’’

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री ने राष्ट्रीय महिला आयोग से आग्रह किया कि वह नस्ली और सामाजिक भेदभाव की सोच के खिलाफ और लड़ाई लड़े।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर बड़ी राहत, देश में 10 लाख के करीब पहुंची कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या, रिकवरी दर 64.51% दर्ज.

उन्होंने राज्य सरकारों का आह्वान किया कि वे पूर्वोत्तर क्षेत्र के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि घरेलू हिंसा और शिक्षा एवं जागरुकता का अभाव कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनका पूर्वोतर की महिलाएं सामना कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\