जरुरी जानकारी | एसीसी को सितंबर तिमाही में 87.32 करोड़ रुपये का नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह के नेतृत्त्व वाली सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड को 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 87.32 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने सोमवार शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर अडाणी समूह के नेतृत्त्व वाली सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड को 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 87.32 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने सोमवार शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
एसीसी वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर मानती है।
कंपनी को एक साल पहले समान तिमाही में 450.21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
हालांकि कंपनी की कुल परिचालन आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 4,057.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,812.31 करोड़ रुपये रही थी।
एसीसी का बीती तिमाही में कुल खर्च 4,162.13 करोड़ रुपये रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति
Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने भी दिए प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के संकेत, कहा- 'मुझे भी विश्राम की जरूरत महसूस होती है'
बेंगलुरु में 'मॉरल पुलिसिंग': छोटे कपड़ों को लेकर बुजुर्ग महिला ने इन्फ्लुएंसर श्रेयांशी को टोका, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Watch Video)
\