जरुरी जानकारी | एसीसी को नीलामी में मध्य प्रदेश की लामटोला कोयला खदान मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की नौंवें दौर की नीलामी में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में स्थित लामटोला कोकिंग कोयला ब्लॉक हासिल कर लिया।

नयी दिल्ली, 14 मार्च सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की नौंवें दौर की नीलामी में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में स्थित लामटोला कोकिंग कोयला ब्लॉक हासिल कर लिया।

एसीसी ने चार प्रतिशत के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 16.75 प्रतिशत प्रीमियम की पेशकश करते हुए खदान के लिए अंतिम बोली जमा की।

कोयला मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज की नीलामी को मिलाकर इस दौर में कुल चार कोकिंग कोयला खदानों की नीलामी की गई है। एक बार चालू हो जाने के बाद ये कोयला खदानें आयातित कोकिंग कोयले पर देश की निर्भरता कम कर देंगी।’’

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी का नवीनतम दौर 20 दिसंबर, 2023 को शुरू किया था। इस दौर में 32 कोयला खदानें रखी गई थीं।

मध्य प्रदेश में स्थित लामटोला कोकिंग कोयला खदान में 20 करोड़ टन कोकिंग कोयले का भंडार होने का अनुमान है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच