एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एसीबी ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता के ठिकानों की तलाशी ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के संदिग्ध मामले में बृहस्पतिवार को जयपुर के दूदू में पदस्थ सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हरिप्रसाद मीणा के परिसरों पर तलाशी ली।

देश की खबरें | एसीबी ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता के ठिकानों की तलाशी ली

जयपुर, 10 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के संदिग्ध मामले में बृहस्पतिवार को जयपुर के दूदू में पदस्थ सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हरिप्रसाद मीणा के परिसरों पर तलाशी ली।

ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि इस कार्रवाई में अधिकारी की आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं।

सूत्र एवं गोपनीय सत्यापन से आरोपी अधिकारी द्वारा राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक करीब चार करोड़ रुपये की आय से अधिक परिसम्पतियां अर्जित करने की बात सामने आई है जो आरोपी की वैध आय से करीब 200 प्रतिशत अधिक है।

एसीबी ने संदिग्ध अधिकारी से जुड़े पांच स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें उसका जयपुर स्थित आवास, कार्यालय, फार्महाउस और दूदू के फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए का मकान शामिल है।

एसीबी अधिकारियों ने पाया कि मीणा ने दो ऑडी कार, एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, एक फोर्ड एंडेवर और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल सहित उच्च श्रेणी की लग्जरी गाड़ियां खरीद रखी हैं।

इन वाहनों की कुल कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। ब्यूरो द्वारा तलाशी के बारे में तैयार किए गए संक्षिप्त नोट में कहा गया है कि संदिग्ध अधिकारी ने विदेश यात्राओं एवं महंगे होटलों में रुकने पर करीब 45 लाख रुपये व्यय किये।

इसके अनुसार आरोपी अधिकारी ने जयपुर में महल रोड पर तीन महंगे व लग्जरी अपार्टमेंट यूनिक एम्पोरिया एवं यूनिक न्यू टाउन में खरीदे जिनकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। अधिकारी का बगडी दौसा गांव में एक फार्म हाउस है।

अधकारियों के मुताबिक संदिग्ध व उसके परिवारजनों के करीब 19 बैंक खातों में करोड़ों रुपए का लेन देन होना पाया गया। तलाशी का काम अभी जारी है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).