देश की खबरें | अबूझ सावा मंगलवार को, राजस्थान में लगभग 15000 शादियां होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलवार को अक्षय तृतीया पर राजस्थान में एक ही दिन में लगभग 15,000 शादियां होने की संभावना है। कोविड महामारी के चलते दो साल बाद राज्य में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में शादियां होंगी।

जयपुर, दो मई मंगलवार को अक्षय तृतीया पर राजस्थान में एक ही दिन में लगभग 15,000 शादियां होने की संभावना है। कोविड महामारी के चलते दो साल बाद राज्य में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में शादियां होंगी।

वैशाख शुक्ल पक्ष की तीज यानी अक्षय तृतीया को राजस्थान में आखा तीज कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह दिन खरीदारी से लेकर विवाह और किसी भी नई शुरुआत के लिए शुभ होता है। इस दिन राज्य में हजारों की संख्या में विवाह होते हैं। लेकिन पिछले दो साल में कोविड महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

इस बार स्थिति कुछ अलग होने के कारण आखातीज को लेकर लोगों में और बाजार में उत्साह देखा जा रहा है। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि बुकिंग के हिसाब से आखातीज पर केवल जयपुर शहर में ही 3000 के करीब शादियां होनी हैं और पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 12000 से 15000 के बीच रहेगा।

इन शादियों को लेकर न केवल कैटरिंग व टेंट वाले व्यस्त हैं बल्कि वस्त्र व आभूषण बाजार की रौनक भी लौटने की उम्मीद की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी और लॉक डाउन के बीच अप्रैल 2020 में आखातीज पर राज्य में होने वाली लगभग 25000 शादियां टल गई थीं। पिछला साल 2021 भी कमोबेश इसी तरह गुजरा और उसके बाद लोगों ने पारिवारिक स्तर पर शादी विवाह के आयोजन किए। दो साल बाद, बड़े पैमाने पर फिर बैंड बाजा बारात का माहौल बन रहा है।

इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े एक जानकार ने कहा कि बीते दो साल में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का असर हर चीज पर नजर आ रहा है लेकिन शादी विवाह के आयोजन में खर्च कटौती की उम्मीद कम ही है।

बैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकिशन डांगी ने कहा कि बाकी चीजें तो महंगी हुई हैं लेकिन बैंड बाजों वालों के शुल्क कमोबेश दो साल पहले जितने ही हैं। उनके अनुसार, दो साल बाद बुकिंग खूब हुई हैं और बैंड बाजे हों, चाहे घोड़ी वाले, मंगलवार को सांस लेने की फुरसत नहीं है।

राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष किशोर कुमार टाक ने कहा ‘‘बाजार में तेजी भले ही न हो लेकिन शादी विवाह के सीजन से कुछ 'हलचल' जरूर है। पिछले दो साल में बुरे दौर में पहुंचा बाजार अब थोड़ी राहत की सांस ले पा रहा है। हालांकि उसे पुराने स्तर पर आने में अभी काफी वक्त लगेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज