एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आबू धाबी से आए हवाई यात्री से लगभग एक किलो सोना बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आबू धाबी से जयपुर आए एक यात्री से हवाई अड्डे पर लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आबू धाबी से आए हवाई यात्री से लगभग एक किलो सोना बरामद

जयपुर, 26 अक्टूबर आबू धाबी से जयपुर आए एक यात्री से हवाई अड्डे पर लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उनके अनुसार सोने की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से अधिक है।

एक अधिकारी ने बताया कि ब्यावर निवासी यात्री महेंद्र खान बुधवार को जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचा था और उसे गोपनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा जांच चौकी पर रोका गया था।

उनके अनुसार संदेह होने पर उसकी एक्स-रे जांच कराने के लिए अदालत से अनुमति ली गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक्स-रे जांच के बाद उसके मलाशय से तीन कैप्सूल बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि 1121 ग्राम शुद्ध सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 90.12 लाख रुपये है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).