ताजा खबरें | करीब 89 प्रतिशत रेल टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं : रेल मंत्री
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि रेल यात्री ऑनलाइन या कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों के माध्यम से आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं और करीब 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि रेल यात्री ऑनलाइन या कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों के माध्यम से आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं और करीब 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं।
उन्होंने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा डिजिटल आरक्षण और करोड़ों संदिग्ध आईडी को निष्क्रिय करने से संबंधित हालिया पहल के बारे में पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
वैष्णव ने कहा, ‘‘टिकट बुकिंग प्रणाली में गड़बड़ियों को रोकने के लिए आईआरसीटीसी ने हाल ही में 2.5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता आईडी को निष्क्रिय कर दिया है, क्योंकि व्यापक डेटा विश्लेषण के दौरान उन्हें संदिग्ध पाया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे में, आरक्षित सीटों की मांग का पैटर्न पूरे वर्ष एक जैसा नहीं रहता और यह समय-समय पर बदलता रहता है। लोकप्रिय मार्गों और सुविधाजनक समय पर चलने वाली ट्रेनों में आम तौर पर अधिक भीड़ होती है। हालांकि, अन्य ट्रेनों में सीटें आम तौर पर उपलब्ध होती हैं।"
वैष्णव ने यात्रियों को कन्फर्म टिकट मुहैया कराने के लिए लिए मंत्रालय द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आरक्षित टिकट ऑनलाइन या पीआरएस काउंटरों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बुक किए जा सकते हैं। ‘‘वर्तमान में, करीब 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक किए जा रहे हैं।’’
वैष्णव ने बताया कि ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची की स्थिति की नियमित रूप से निगरानी की जाती है और अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे विशेष ट्रेनें चलाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

