जरुरी जानकारी | बढ़ती बिजली मांग पूरा करने को लगभग 88 गीगावाट तापीय क्षमता बढ़ायी जाएगी: आर के सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए देश में लगभग 88 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) अतिरिक्त तापीय क्षमता स्थापित किए जाने की संभावना है।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए देश में लगभग 88 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) अतिरिक्त तापीय क्षमता स्थापित किए जाने की संभावना है।

बिजली मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में बिजली की अधिकतम मांग वर्ष 2030-31 तक 3,50,670 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है और सरकार बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है।

सिंह ने लोकसभा में कहा, ‘‘नवंबर 2022 में प्रकाशित 20वें इलेक्ट्रिक पावर सर्वे (ईपीएस) रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2030-31 में देश में बिजली की अधिकतम मांग 3,50,670 मेगावाट होने की उम्मीद है। हमने देश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं।’’

मंत्री ने कहा कि 27,180 मेगावाट की तापीय क्षमता निर्माणाधीन है, 12,000 मेगावाट की बोली लगाई जा चुकी है और 19,000 मेगावाट की मंजूरी का काम जारी है। वर्ष 2031-2032 तक कुल तापीय क्षमता वृद्धि 87,910 मेगावाट होने की उम्मीद है।

सिंह ने कहा, इस प्रकार, ताप विद्युत, नवीकरणीय, जल विद्युत और परमाणु सहित निर्माणाधीन कुल क्षमता 1,32,148.5 मेगावाट है। इसको देखते हुए वर्ष 2031-32 तक कुल क्षमता वृद्धि 4,64,124 मेगावाट होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज