एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूसी बलों के साथ मिलकर लड़ रहे उत्तर कोरिया के करीब 30 सैनिक मारे गए : यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘जीयूआर’ नामक एजेंसी ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिक कुर्स्क के तीन गांवों के आसपास मारे गए।

विदेश की खबरें | रूसी बलों के साथ मिलकर लड़ रहे उत्तर कोरिया के करीब 30 सैनिक मारे गए : यूक्रेन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘जीयूआर’ नामक एजेंसी ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिक कुर्स्क के तीन गांवों के आसपास मारे गए।

कुर्स्क वह सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां रूस पिछले चार महीने से कब्जा करके बैठी यूक्रेनी सेना को खदेड़ने की कोशिश कर रहा है।

‘जीयूआर’ ने बताया कि कुर्स्क के एक अन्य गांव के आसपास कम से कम तीन उत्तर कोरियाई सैनिक लापता हो गए।

यूक्रेनी के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। लगभग तीन वर्ष से जारी युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत की यह पहली खबर है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने दावों से संबंधित सवाल रूसी रक्षा मंत्रालय को भेजे हैं हालांकि अब तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

अमेरिका के रक्षा विभाग और यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने युद्ध में मदद के लिए लगभग 10,000 सैनिक रूस भेजे हैं।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने पारस्परिक रक्षा समझौते के तहत रूस को युद्ध के लिए अटूट समर्थन का वचन दिया था।

यूक्रेन के अधिकारियों ने पांच नवंबर को कहा था कि यूक्रेनी सुरक्षाबलों ने हाल में रूस की मदद के लिए तैनात किए गए उत्तर कोरियाई सैनिकों का पहली बार सामना किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).