देश की खबरें | काबुल से लगभग 180 लोगों को निकाले जाने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संकटग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की तय समयसीमा से पहले अपने नागरिकों को निकालने के लिए विभिन्न देशों द्वारा की जा रही तीव्र कोशिशों के बीच भारत द्वारा बृहस्पतिवार को काबुल से लगभग 180 लोगों को एक सैन्य विमान से वापस लाने की उम्मीद है। यह जानकारी इस बारे में जानकारी रखने वालों ने दी।

नयी दिल्ली, 25 अगस्त संकटग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की तय समयसीमा से पहले अपने नागरिकों को निकालने के लिए विभिन्न देशों द्वारा की जा रही तीव्र कोशिशों के बीच भारत द्वारा बृहस्पतिवार को काबुल से लगभग 180 लोगों को एक सैन्य विमान से वापस लाने की उम्मीद है। यह जानकारी इस बारे में जानकारी रखने वालों ने दी।

घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि जिन लोगों को निकाला जा रहा है उनमें भारतीय और कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं।

उक्त लोगों में से एक ने बताया कि करीब 180 लोगों को लेकर विमान के बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

15 अगस्त को तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद काबुल में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत अपने मिशन 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत पहले ही 800 से अधिक लोगों को वापस ला चुका है।

तालिबान की बर्बरता के डर से देश से भागने की बेताब कोशिश में, एक सप्ताह से अधिक समय से काबुल हवाई अड्डे के आसपास हजारों अफगान जमा हो गए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को जी-7 के कई नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 31 अगस्त की समयसीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया। हालांकि, बाइडन ने कहा कि अमेरिका तय समय पर सैनिकों की वापसी के फैसले पर टिके रहने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिका और कई अन्य मित्र देशों के साथ समन्वय में भारत निकासी अभियान चला रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त