देश की खबरें | तमिलनाडु में आयोजित दूसरे टीकाकरण महाशिविर में करीब 16 लाख लोगों को लगा टीका : राज्य सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में आयोजित दूसरे टीकाकरण महाशिविर में 16,43,879 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई, जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15 लाख लोगों का टीकाकरण करने के लक्ष्य से अधिक है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

चेन्नई, 19 सितंबर तमिलनाडु में आयोजित दूसरे टीकाकरण महाशिविर में 16,43,879 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई, जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15 लाख लोगों का टीकाकरण करने के लक्ष्य से अधिक है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पहला टीकाकरण महाशिविर 12 सितंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें 20 लाख लोगों को टीका लगाने के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 28.91 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया,‘‘आज दूसरा टीकाकरण महाशिविर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 16,43,879 लोगों का टीकाकरण किया गया।’’

विभाग ने कहा कि सोमवार को शिविर का आयोजन नहीं होगा क्योंकि टीके की खुराक खत्म हो गई है।

धर्मपुरी में संवाददाताओ से बातचीत में राज्य के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के अनुरोध पर जुलाई में केंद्र ने आवंटित 52 लाख खुराक के अतिरिक्त 19 लाख खुराक भेजी थी।

उन्होंने बताया, ‘‘अगस्त में राज्य के लिए आवंटित 53 लाख खुराक के अलावा 33 लाख खुराक भेजी गई थी। सितंबर में केंद्र ने 1.04 करोड़ खुराक भेजने की घोषणा की है, जिनमें से हमें एक करोड़ खुराक मिल चुकी है। इस महीने में 10 दिन बाकी है। हमें उम्मीद है कि केंद्र अतिरिक्त खुराक आवंटित करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी