विश्व में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद दोबारा कभी नहीं खुल पाएं
वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्वभर में करीब 90 प्रतिशत संग्रहालय अभी बंद हैं।
संयुक्त राष्ट्र, 19 मई संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने आगाह करते हुए कहा कि हो सकता है विश्व में 13 प्रतिशत संग्रहालय कभी दोबारा ना खुलें।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्वभर में करीब 90 प्रतिशत संग्रहालय अभी बंद हैं।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (सोमवार को) पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (आईसीओएम) द्वारा जारी किए दो अध्ययनों में कहा गया है कि कोविड-19 का संग्रहालयों पर काफी असर पड़ा है, करीब 90 प्रतिशत या 85,000 से अधिक संस्थान लंबे समय से बंद हैं।
वहीं अफ्रीका और छोटे द्वीपों पर स्थित विकासशील देशों (एसआईडीएस) में केवल पांच प्रतिशत ही दर्शकों को ऑनलाइन सामग्री मुहैया करा सकते हैं।
एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ विश्वभर में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद कभी दोबारा नहीं खुलेंगे।’’
दोनों अध्ययन संग्रहालय और संग्रहालय संस्थानों पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन करने के लिए किए गए। इसमें कई देशों के लोगों और संग्रहालय पेशेवरों को भी शामिल किया गया।
इनका लक्ष्य यह क्षेत्र महामारी से कैसे निपट रहा है और इन संस्थानों की कैसे मदद की जाए यह पता लगाना भी था।
यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे एज़ोले ने कहा, ‘‘ संग्रहालय समाज को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इस संकट से निपटने में हमें उनकी मदद करनी चाहिए और उन्हें उनके दर्शकों से जोड़े रखना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

