Russia-Ukraine War: अब तक करीब 1.20 लाख युक्रेनियों ने देश छोड़ा- संरा शरणार्थी एजेंसी
एजेंसी का आकलन है कि स्थिति और खराब होने पर करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ कर दूसरे देशों में आश्रय लेने के लिए जा सकते हैं. मंटू ने बताया कि अधिकतर लोग पड़ोसी पोलैंड, माल्डोवा, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया जा रहे हैं और कुछ बेलारूस भी जा रहे हैं. कुछ रूसी सैनिक बेलारूस के रास्ते भी यूक्रेन में दाखिल हुए हैं.
नई दिल्ली: वैश्विक एजेंसी के मुताबिक रूस (Russia) द्वारा राजधानी कीव (Kyiv) पर कब्जे की कोशिश के चलते यूक्रेनी अपना सामान बांध भाग रहे हैं और यह संख्या लगतार बढ़ रही है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की प्रवक्ता शाबिया मंटू (Shabia Mantu) ने कहा, ‘‘करीब 1,16,000 लोग अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर चुके हैं. यह संख्या हर घंटे बढ़ रही है.’’ Russia-Ukraine War: रूस ने क्रूज मिसाइलों के साथ यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया
एजेंसी का आकलन है कि स्थिति और खराब होने पर करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ कर दूसरे देशों में आश्रय लेने के लिए जा सकते हैं. मंटू ने बताया कि अधिकतर लोग पड़ोसी पोलैंड, माल्डोवा, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया जा रहे हैं और कुछ बेलारूस भी जा रहे हैं. कुछ रूसी सैनिक बेलारूस के रास्ते भी यूक्रेन में दाखिल हुए हैं.
पोलैंड की सरकार ने शनिवार की सुबह बताया कि करीब एक लाख लोग गत 48 घंटे में यूक्रेन की सीमा पार कर उसके देश में आए हैं. पोलिस प्रसारक टीवीएन24 की खबर के मुताबिक यूक्रेन से पोलैंड में दाखिल होने वाले मेडिका सीमा पर वाहनों की करीब 15 किलोमीटर लंबी कतार है जो पोलैंड में दाखिल होना चाहते हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).