देश की खबरें | कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने के बाद अभिषेक बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और उन्होंने उनका ध्यान रखने के लिए सभी चिकित्सा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ अगस्त अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और उन्होंने उनका ध्यान रखने के लिए सभी चिकित्सा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

जुलाई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अभिषेक, पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती किया गया था।

यह भी पढ़े | राष्ट्रीय स्वछता केंद्र का उद्घाटन बाद पीएम मोदी ने राजघाट पर स्वच्छ भारत मिशन पर बनी शॉर्ट फिल्म देखी: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

11 जुलाई को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 44 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी जांच रिपोर्ट में संक्रमण नही होने की खबर साझा की।

अभिषेक ने अस्पताल से ‘माई केयर बोर्ड’ की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने कहा था ना कि अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, मिल गई। आज दोपहर को मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी। आप सभी की दुआओं के लिए आपका धन्यवाद। मैं घर जाने के लिए बहुत खुश हूं।”

यह भी पढ़े | Karnataka Rains: कर्नाटक के तटीय और आंतरिक भागों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट.

उन्होंने आगे लिखा, “कोविड-19 से इस संघर्ष में मेरे और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए नानावती अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के प्रति मेरा आभार। उनके बिना यह नही हो पाता ।”

अमिताभ बच्चन पिछले हफ्ते ठीक होने के बाद घर गए थे। उन्होंने भी अभिषेक के संक्रमणमुक्त होने की खबर ट्विटर पर साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया,“अभिषेक को कोविड-19 से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह घर आ रहा है। भगवान महान है.... सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”

शनिवार को 77 वर्षीय महानायक ने अपने ब्लॉग में अभिषेक की दोबारा जांच की सूचना दी थी।

46 वर्षीय ऐश्वर्या और आठ वर्षीय आराध्या पहले घर में पृथक-वास में थी लेकिन 17 जुलाई को उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और 10 दिन बाद उन्हें ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\