खेल की खबरें | अब्दुल्ला अबूबकर ने त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीता, विश्व एथलेटिक्स क्वालीफिकेशन मार्क से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष त्रिकूद खिलाड़ी अब्दुल्ला अबूबकर ने शनिवार को यहां ‘इंडियन ओपन जंप’ के चौथे सत्र में 17.19 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, लेकिन तोक्यो विश्व चैंपियनशिप के 17.22 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क से चूक गए।

बेंगलुरु, 22 मार्च शीर्ष त्रिकूद खिलाड़ी अब्दुल्ला अबूबकर ने शनिवार को यहां ‘इंडियन ओपन जंप’ के चौथे सत्र में 17.19 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, लेकिन तोक्यो विश्व चैंपियनशिप के 17.22 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क से चूक गए।

अबूबकर के छह में से दो प्रयास ही वैध रहे लेकिन उन्होंने कहा कि वह 17 मीटर से अधिक के प्रयास से खुश है।

भारतीय वायुसेना के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं और बेहतर कर सकता था। लेकिन सत्र की शुरुआत में 17 मीटर का आंकड़ा पार करना अच्छी शुरुआत थी।’’

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य 17.22 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्क हासिल करना था, ताकि सितंबर में होने वाली 2025 तोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चुनौती पेश कर सके।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अगले महीने 17.19 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करने का भरोसा है।‘‘

उन्होंने 16.64 मीटर के प्रयास के साथ शुरुआत की। इसके बाद उनके चार प्रयास अवैध रहे। आखिरी प्रयास में 17.19 मीटर की छलांग के साथ उन्होंने शीर्ष स्थान तय किया।

तमिलनाडु के प्रतिभाशाली एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रवीण चित्रवेल ने 17.13 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता। कांस्य पदक हरियाणा के अशोक यादव के नाम रहा, जिनकी सर्वश्रेष्ठ छलांग 15.94 मीटर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी