देश की खबरें | अब्बास अंसारी ने सजा पर रोक लगाने के लिए अदालत में अपील की, मंगलवार को हो सकती सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के निवर्तमान विधायक अब्बास अंसारी ने नफरती भाषण देने के मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के फैसले के विरूद्ध ऊपरी अदालत में अपील की है।

मऊ (उप्र), नौ जून उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के निवर्तमान विधायक अब्बास अंसारी ने नफरती भाषण देने के मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के फैसले के विरूद्ध ऊपरी अदालत में अपील की है।

जिला अदालत ने इस अपील पर सुनवाई की तारीख 10 जून तय की है।

मऊ की एक अदालत द्वारा नफरती भाषण देने के मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद अब्बास अंसारी की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी है।

एक अधिवक्ता के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण के मामले में 31 मई को एक स्थानीय अदालत द्धारा सुनायी गयी सजा के विरुद्ध अब्बास अंसारी ने सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील दाखिल की और सजा पर रोक लगाने का अनुरोध किया ।

अब्बास अंसारी की ओर से उनके अधिवक्ता दारोगा सिंह ने जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की।

उन्होंने बताया कि जिला न्यायाधीश सुनील कुमार ने अपील को स्वीकार कर रजिस्टर में दर्ज करने तथा प्रतिवादी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही मामले को सुनवाई के लिए स्थानीय सांसद-विधायक अदालत के विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स के पास भेज दिया। इस मामले की सुनवाई के लिए 10 जून की तिथि नियत की गयी है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ सदर सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे अब्बास अंसारी ने तीन मार्च 2022 को पहाड़पुर मैदान में एक जनसभा के दौरान मऊ प्रशासन को चुनाव के बाद सबक सिखाने की धमकी दी थी।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने बताया था कि इस मामले में अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धाराओं 189 (लोक सेवक को क्षति पहुंचाने की धमकी), 153 ए (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास और के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव को बिगाड़ना), 171 एफ (चुनाव में अनुचित प्रभाव डालना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में अंसारी को सजा सुनायी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका