देश की खबरें | आप की महिला शाखा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की महिला शाखा की सैंकड़ों सदस्यों एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र के तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर डेरा डाले हुए किसानों के समर्थन में बुधवार को यहां आईटीओ चौराहे पर मानव श्रृंखला बनायी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) की महिला शाखा की सैंकड़ों सदस्यों एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र के तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर डेरा डाले हुए किसानों के समर्थन में बुधवार को यहां आईटीओ चौराहे पर मानव श्रृंखला बनायी।

इस प्रदर्शन की अगुवाई आप की महिला शाखा की अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने की।

यह भी पढ़े | Haryana Shockers: अश्लील वीडियो बनाकर शख्स दो साल तक करता रहा बलात्कार, हुआ गिरफ्तार.

सितंबर में ये इन तीनों कानून बनाये गये थे और सरकार का दावा है कि उनसे बिचौलिये हटेंगे एवं किसान देश में कहीं भी अपनी उपज बेच पायेंगे तथा इस तरह कृषि क्षेत्र में सुधार आयेगा।

किसानों को डर है कि इन कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी तथा मंडी खत्म हो जाएंगे। हालांकि, सरकार का कहना है कि एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी तथा नये कानून किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए और विकल्प उपलबध करायेंगे।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Faridabad: फरीदाबाद में कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत, 263 नए मामले सामने आए.

कुमारी ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गये ये कानून किसानों के विरूद्ध हैं और आप इन कानूनों का विरोध करती है।

आप की महिला शाखा की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह ने सवाल किया कि ये काले कानून भाजपा सरकार किसानों पर क्यों थोप रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हम मांग करते हैं कि मोदी सरकार तत्काल किसानों की मांगों को सुने और इन कानूनों को वापस ले।’’

पंजाब और हरियाणा के किसान करीब एक सप्ताह से दिल्ली की पांच सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान