ताजा खबरें | आप के ‘ ऑक्सीमित्र अभियान’ से मरीजों की बच सकती है जान : केजरीवाल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के ‘ऑक्सीमित्र’ अभियान से लोगों की जान बच सकती है।

मुंबई, 12 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के ‘ऑक्सीमित्र’ अभियान से लोगों की जान बच सकती है।

आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक केजरीवाल ने पार्टी की मुंबई इकाई के कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित किया।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | दिल्ली: रेल की पटरियों के किनारे झुग्गी झोपड़ियों की हटाने के मुद्दे को भाजपा विधानसभा में उठाएगी.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप स्वयंसेवकों ने गरीबों को भोजन करा और प्रवासियों की मदद की जनता की सेवा की...ऑक्सीमित्र अभियान के जरिये हम सीधे लोगों की जान बचा सकते हैं। हम उन लोगों को आगाह कर सकते हैं जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम है एवं उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है, फिर हम उनका जीवन बचा सकते हैं।’’

पार्टी के मुताबिक उसके कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर नापेंगे। बता दें कि शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट कोरोना वायरस से फेफड़े में संक्रमण का लक्षण है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | कोलकाता के व्यक्ति ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और शरद पवार को भी धमकी भरा कॉल किया था: एटीएस.

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘‘यह पहल समुद्र में एक बूंद के समान हो सकती है लेकिन यह सरकार और अन्य एजेंसियों की मदद करने का हमारा तरीका है। दिल्ली में सभी लोग कोविड-19 महामाारी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आए और हमें यही मुंबई में भी करना है।’’

पार्टी ने दावा किया कि गत दो हफ्ते में उसके कार्यकर्ताओं ने मुंबई में करीब 10 हजार लोगों से संपर्क किया जिनमें से अधिकतर निम्न आय वर्ग, घनी बसी बस्तियों के रहने वाले हैं और उन्हें कम स्थान में समाजिक दूरी का अनुपालन करने के तरीकों को लेकर परामर्श दिया गया।

केजरीवाल ने कहा कि वह मुंबई के प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी का ‘ऑक्सीमित्र केंद्र’ चाहते हैं।

मुंबई में आप की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि पार्टी की योजना बृह्नमुंबई नगर महापालिका का चुनाव लड़ने की है और पार्टी कार्यकर्ता शहर में संगठन को मजबूत करने के केजरीवाल की सलाह को लागू करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\