‘आप’ के नेता आज हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को करेंगे संबोधित
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई बड़े चुनावी वादों की घोषणा करने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
शिमला, 9 सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई बड़े चुनावी वादों की घोषणा करने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में इस साल आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
‘आप’ के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मंडी जिले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मंडी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का गृह जिला है. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट, महिला घायल
चुनावी वादे के तौर पर ‘आप’ पहले ही हिमाचल प्रदेश के निवासियों को नि:शुल्क व बेहतरीन शिक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं की ‘गारंटी’ का वादा कर चुकी है. विधानसभा चुनाव के जरिए ‘आप’ राज्य की राजनीति में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है. अभी दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ की सरकार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

