देश की खबरें | आप जल्द पंजाब में 13, चंडीगढ़ में एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक पखवाड़े के भीतर पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने लोगों से आप के उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

खन्ना (पंजाब), 10 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक पखवाड़े के भीतर पंजाब की 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने लोगों से आप के उम्मीदवारों की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

केजरीवाल ने पंजाब सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत घर तक राशन पहुंचाने की योजना के लिए आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘दो साल पहले आपने अपना आशीर्वाद दिया था। आपने हमें 117 सीट में से 92 सीट दी। आपने पंजाब में इतिहास रचा।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीट हैं, एक चंडीगढ़ में है। कुल 14 सीट होंगी।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आने वाले 10-15 दिनों में आप इन सभी 14 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीट पर पार्टी को जीत दिलाएं।’’

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की भी प्रशंसा की और कहा कि इसने पिछले दो वर्षों में ‘‘बहुत काम’’ किया है।

उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दलों पर हमला करते हुए कहा, ‘‘अगर मैं आज आपसे पूछूं कि 75 साल में कांग्रेस ने इतने साल तक शासन किया, मुझे एक अच्छा काम बताएं जो पार्टी ने किया हो। (आपको) याद नहीं होगा। शिरोमणि अकाली दल ने इतने साल तक शासन किया, अगर मैं आपसे पूछूं कि उनका एक अच्छा काम बताएं। (आपको) याद नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड