एजेंसी न्यूज

आप विधायक प्रकाश जरवाल ने डॉक्टर आत्महत्या मामले में अंतरिम जमानत के लिए अदालत का किया रुख

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत ने विधायक और सह-आरोपी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

आप विधायक प्रकाश जरवाल ने डॉक्टर आत्महत्या मामले में अंतरिम जमानत के लिए अदालत का किया रुख
जमात

नयी दिल्ली, आठ मई दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में पिछले महीने एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया । इसके बाद विधायक ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साकेत अदालत ने विधायक और सह-आरोपी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने 18 अप्रैल को अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और ‘सुसाइड नोट’ में वह कदम उठाने के लिए जरवाल को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

जरवाल देवली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मामले में अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख मुकर्रर की है।

विधायक के वकील मोहम्म्द इरशाद ने कहा कि विधायक का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डॉक्टर से कोई संबंध नहीं था और मृतक के परिवार द्वारा प्राथमिकी में लगाए वसूली के आरोप गलत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).