एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कड़ी सुरक्षा के बीच सुलतानपुर की अदालत में पेश किये गये आप नेता संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को एक पुराने लंबित मामले में सुनवाई के लिये बुधवार को दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के बीच सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत लाया गया।

देश की खबरें | कड़ी सुरक्षा के बीच सुलतानपुर की अदालत में पेश किये गये आप नेता संजय सिंह

सुलतानपुर (उप्र), सात फरवरी दिल्ली आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को एक पुराने लंबित मामले में सुनवाई के लिये बुधवार को दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के बीच सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत लाया गया।

सिंह के वकील मदन सिंह ने बताया कि आप नेता को विशेष दंडाधिकारी योगेश यादव की अदालत में पेश किया गया, जहां उनका बयान दर्ज करने के बाद उन्हें अदालत से दिल्ली भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 14 फरवरी तय की है।

आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें ट्रेन से सुल्तानपुर लाया गया।

सिंह के खिलाफ वर्ष 2008 में "घेरा डालो, डेरा डालो" अभियान के बाद शहर के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। यह मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 353 (विशेष रूप से एक लोक सेवक को रोकने के लिए आपराधिक बल का उपयोग करना) सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था।

दिल्ली में आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सिंह वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).