देश की खबरें | अयोध्या जमीन सौदे में आप नेता मनीष सिसोदिया ने घोटाले का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को राममंदिर न्यास से अयोध्या में प्रस्तावित धर्मस्थल के लिए उसके द्वारा कथित ऊंचे दाम पर की गयी भूखंड की खरीद के सिलसिले में स्पष्टीकरण मांगा ।

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को राममंदिर न्यास से अयोध्या में प्रस्तावित धर्मस्थल के लिए उसके द्वारा कथित ऊंचे दाम पर की गयी भूखंड की खरीद के सिलसिले में स्पष्टीकरण मांगा ।

इसे ‘घोटाला’ करार देते हुए आप नेता ने कहा कि मंदिर का निर्माण लोगों के चंदे से किया जा रहा है, ऐसे में उनकी मेहनत की कमाई के पैसे का दुरूपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

एक दिन पहले आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए की 1.208 हेक्टेयर जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी।

उन्होंने और समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने इसे धन शोधन करार दिया और इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की।

सिसोदिया ने यहां सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में न्यास से लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘राम जन्मभूमि न्यास ने 18.5 करोड़ रूपये में एक भूखंड खरीदा । न्यास द्वारा खरीदे जाने से महज पांच मिनट पहले उसे दो करोड़ रूपये में बेचा गया था । राममंदिर निर्माण के के लिए इस जमीन की खरीद में घोटाला हुआ। रामजन्मभूमि न्यास को जरूर स्पष्ट करना चाहिए कि इतने ऊंचे दाम पर जमीन क्यों खरीदी गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मंदिर का निर्माण लोगों द्वारा दिये गये चंदे से किया जा रहा है और उससे उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। उससे (राममंदिर न्यास से) मेरा बस एक अनुरोध है कि वह उन लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करे जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई का पैसा चंदे में दिया। ’’

संवाददाता सम्मेलन में सिसोदिया के साथ मौजूद सिंह ने दावा किया कि न्यास के न्यासी अनिल मिश्रा और अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय जमीन के इस सौदे को अंतिम रूप दिये जाने के वक्त मौजूद थे।

राय ने आरोपों का खंडन किया है। रविवार को एक बयान में राय ने कहा , ‘‘ हम पर तो महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था। हम आरोपों से नहीं घबराते। मैं इन आरोपों का अध्ययन और उनकी जांच करूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\